
शादी समारोह में मेहमान बनकर होती थीं शामिल, मौका पाते ही उड़ा देती थीं जेवरात और नकदी
AajTak
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो शादी समारोह में मेहमान बनकर घुस जाती थीं. इसके बाद मौका पाते ही लोगों के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ करती थीं. पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि तीनों महिलाएं बीते एक साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं.
मेरठ पुलिस ने शादी समारोह में मेहमान की तरह शामिल होकर चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं शानदार कपड़े और ज्वेलरी पहनकर शादी समारोह में घुस जाती थीं और लोगों से घुल मिलकर बातों में उलझाकर उनका सामान चुरा लेती थीं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. गिरफ्तार महिलाएं लगभग एक साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं.
दरअसल, मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिर्वा रोड पर एक विवाह मंडप में शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान शानदार कपड़े पहने तीन महिलाएं कार्यक्रम में नजर आईं. इन महिलाओं पर लोगों को जब शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों से पूछताछ कर हिरासत में ले लिया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों महिलाओं ने माना है कि वे बीते एक साल से शादी कार्यक्रमों में शामिल होकर जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लेती थीं.
गिरफ्तार महिलाओं पर पहले भी दर्ज हो चुका है केस
मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. गिरफ्तार महिलाओं के नाम रानी,अर्चिता और मनीषा है. इन महिलाओं पर पूर्व में भी केस दर्ज किया जा चुका है. तीनों महिलाएं मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. तीनों महिलाओं से चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









