
शादी समारोह में टॉय गन से कर दी फायरिंग... दूल्हे सहित दो के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
हैदराबाद के लंगर हौज इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बारात में टॉय गन से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. इस मामले में दूल्हे और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है.
हैदराबाद के लंगर हौज इलाके में एक शादी समारोह के दौरान टॉय गन से फायरिंग का मामला सामने आया है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने दूल्हे समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह घटना 12 दिसंबर को सुगुना गार्डन्स में आयोजित विवाह समारोह की है. यहां बारात के समय धुआं निकालने वाली टॉय गन का इस्तेमाल किया गया. पुलिस का कहना है कि दूल्हे मोहम्मद फसीउद्दीन और उसके दोस्त शेख अल्ताफ पर आरोप है कि उन्होंने बारात के दौरान टॉय गन से फायरिंग की, सार्वजनिक स्थान पर हथियार जैसी वस्तु का इस्तेमाल प्रतिबंधित है.
इस घटना को लेकर पुलिस को 100 डायल के जरिए कोई प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली थी. लेकिन बारात के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. वायरल वीडियो में टॉय गन से फायरिंग करते हुए आरोपी साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: जालौन: DJ पर डांस और अचानक हर्ष फायरिंग... दूल्हे के भाई सहित तीन बाराती गोली लगने से हुआ घायल
लंगर हौज पुलिस ने सुगुना गार्डन्स और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टॉय गन को भी जब्त कर लिया है. जांच में यह पुष्टि हुई कि यह एक टॉय गन थी, जिससे केवल धुआं निकलता है और किसी प्रकार की गोली नहीं चलती.
लंगर हौज थाना प्रभारी (एसएचओ) वेंकट रमण ने इस मामले में सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह या किसी भी सार्वजनिक आयोजन के दौरान लाठी, तलवार, खिलौना बंदूक या किसी भी तरह की हथियार जैसी वस्तु ले जाना या उसका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









