
शादी में स्टेज पर नाच रही थी डांसर, हर्ष फायरिंग में लगी 2 गोलियां
AajTak
बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दावां गांव में शादी समारोह के दौरान आयोजित नाच प्रोग्राम में चली गोली से स्टेज पर नाच रही एक डांसर जख्मी हो गई. जख्मी डांसर को गोली दाहिने हाथ में बांह पर लगी है, जो अंदर फंसी हुई थी.
बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दावां गांव में शादी समारोह के दौरान आयोजित नाच प्रोग्राम में चली गोली से स्टेज पर नाच रही एक डांसर जख्मी हो गई. जख्मी डांसर को गोली दाहिने हाथ में बांह पर लगी है, जो अंदर फंसी हुई थी. डांसर को गोली नाच प्रोग्राम में हो रही हर्ष फायरिंग के दरम्यान लगने की बात कही जा रही है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल डांसर को इलाज के लिए तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. जख्मी डांसर छत्तीसगढ़ के चिचोला गांव निवासी छबीला मरकाव की 21 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी बताई जा रही है. फिलहाल डांसर का इलाज आरा के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार रात बिहिया थाना क्षेत्र के दांवा गांव निवासी मोहम्मद ए रहमान के घर उनकी बेटी का शादी समारोह था जिसमें नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. तभी नाच प्रोग्राम के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी और गोली जाकर स्टेज पर नाच रही डांसर को लग गई जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई.More Related News













