
शादी में गुलाब जामुन को लेकर हुई मारपीट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
पुणे में केटर्स और शादी में आए महमानों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शादी में आए रिश्तेदार गुलाब जामुन पैक करके घर ले जाने लगे. इस पर केटर्स ने आपत्ति जताई और कहा कि यह गुलाब जामुन दूसरी शादी के लिए हैं. इस बात पर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई.
महाराष्ट्र के पुणे में केटर्स और शादी में आए महमानों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा गुलाब जामुन घर ले जाने को लेकर हुआ. यह घटना शेवालेवाडी स्थित राजयोग मंगल कार्यालय में 23 अप्रैल को हुई थी. मैनेजर दिपांशु गुप्ता ने हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है.
पुलिस ने बताया कि रविवार को लोखंडे और कांबले परिवार का विवाह समारोह था. हॉल संजय लोखंडे ने बुक किया था. दोपहर डेढ़ बजे शादी समारोह का आयोजन शुरू हुआ था. मेहमान को खाना परोसा गया. इसके बाद धीरे-धीरे खाना खाकर कई रिश्तेदार अपने घरों को वापस लौट चुके थे.
इस दौरान एक रिश्तेदार कितना खाना बचा है, यह देखने लगा. बचे हुए मेहमानों से उसने कहा कि कैटर्स के बचे खाने को रिश्तेदार पैक करके घर ले जाएं. फिर क्या था कुछ रिश्तेदार डिब्बे में गुलाब जामुन भरने लगे.
गुलाब जामुन को लेकर हुई मारपीट
तभी केटर्स ने कहा कि यह गुलाब जामुन आपके लिए नहीं है. दूसरी शादी के लिए बनवाए हैं. इस बात पर विवाद शुरू हो गया और धीरे-धीरे बात मारपीट तक पहुंच गई. रिश्तेदारों ने मिलकर मैनेजर दिपांशु गुप्ता की पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











