
शादी में खाने पहुंचे छात्रों को टोका तो बारातियों से हुई मारपीट, LU स्टूडेंट्स पर बम से हमले का आरोप
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आरोप है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र एक शादी में बिना बुलाए दावत में पहुंचे और रोके जाने पर बारातियों से मारपीट की और बम और गोली से हमला भी किया.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आरोप है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र एक शादी में बिना बुलाए दावत में पहुंचे और रोके जाने पर बारातियों से मारपीट की और बम और गोली से हमला भी किया. जानकारी के अनुसार, रामाधीन मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में कुछ छात्र फ्री में खाना खाने पहुंचे थे. जब बारातियों ने उन्हें पहचाना, तो उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. जिसके बाद आरोप है छात्रों ने बम और गोली भी चलाई.
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बारात में जब कुछ लोगों ने छात्रों को न पहचानने की बात कही और उन्हें खाने से रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि थोड़ी देर बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों ने मौके पर पहुंचकर बारातियों के साथ मारपीट की. घटना इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. हसनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला शांत करवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बारातियों का आरोप है कि कई छात्र फ़्री में खाना खाने पहुंचे थे इस दौरान मना करने पर लड़ाई शुरू कर दी जिसके बाद कई छात्रों ने बम और गोली भी चलाई.
यह भी पढ़ें: लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म, शिकायत पर मालिक ने पूछे गंदे सवाल
एसीपी नॉर्थ जोन नेहा त्रिपाठी के मुताबिक़ यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र खाना खाने बारात में आ गए थे जिसके बाद बारातियों से विवाद हो गया इस दौरान आपस में मारपीट हुई. हालांकि मामले को सुलझा दिया गया है और आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










