
'शादी क्यों नहीं की...', इस सवाल से तंग आकर शख्स बना हत्यारा, पड़ोसी का किया कत्ल
AajTak
'आप की शादीं क्यों नहीं हुई?' आप किसी ऐसे इंसान की कल्पना कर सकते हैं जो इस सवाल से इतना दुखी और नाराज हो जाए कि सवाल पूछने वाले की हत्या तक कर दे. इंडोनेशिया में कुछ ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
हमारी बातचीत के लहजे में कई ऐसे औपचारिक सवाल होते हैं जो हम अनजाने में एक-दूसरे से जरूर करते हैं जैसे ट्रेन में किसी अजनबी से जान-पहचान की शुरुआत में नाम, नौकरी, शहर और यह जानना होता है कि आपकी शादी हुई है या नहीं. हर व्यक्ति ने ऑफिस, ट्रेन, या जिंदगी में कहीं न कहीं इस सवाल का सामना जरूर किया होगा. अगर इस सवाल का जवाब 'हां' में होता है, तो बात कुछ और बढ़ती है; अगर 'ना' में होता है, तो सवाल टिकता है कि 'आपकी शादी क्यों नहीं हुई'.
क्या आप किसी ऐसे इंसान की कल्पना कर सकते हैं जो इस सवाल से इतना दुखी और नाराज हो जाए कि सवाल पूछने वाले की हत्या तक कर दे. इंडोनेशिया में कुछ ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
'आपकी शादी क्यों नहीं हुई'.ये सवाल बना अपराध की वजह
स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के साउथ तपानुली प्रांत में 29 जुलाई की रात एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. 45 साल के पारलिंदुंगन सिरगार ने अपने 60 साल के पड़ोसी असगिम इरियंटो की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना का कारण इतना सामान्य था कि कोई सोच भी नहीं सकता था - एक साधारण सवाल कि 'आपकी शादी क्यों नहीं हुई'.
29 जुलाई की रात लगभग 8 बजे पारलिंदुंगन सिरगार असगिम इरियंटो के घर पहुंचे उनके हाथ में एक लकड़ी का टुकड़ा था. उन्होंने बिना किसी चेतावनी के असगिम पर हमला कर दिया. इस अप्रत्याशित हमले से असगिम भागकर सड़क पर आ गए लेकिन पारलिंदुंगन ने उनका पीछा किया और सिर पर जोरदार वार किया. इस हमले ने असगिम की जान ले ली.
शादी के सवाल से तंग आ गया था शख्स

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











