
शादी के 8 साल बाद महिला को युवक से हुआ प्यार, पति ने जानी सच्चाई तो दिया दोनों का साथ
AajTak
इंदौर से एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स की पत्नि को शादी के 8 साल बाद किसी अन्य युवक से प्यार हो गया. प्रेमी-प्रेमिका को मिलवाने के लिए पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया.
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स की पत्नि को शादी के 8 साल बाद किसी अन्य युवक से प्यार हो गया. प्रेमी-प्रेमिका को मिलवाने के लिए पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, ताकि दोनों शादी कर साथ रह सकें. फैमिली कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष महिला ने खुद स्वीकार किया कि वो से प्रेम करती है और उसके साथ शादी करना चाहती है. फैमिली कोर्ट ने पति-पत्नी की सहमति होने पर तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली. दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है, वो अपनी मां के साथ रहेगी पर उसका पिता जब चाहे उससे मिल सकेगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











