
शादी के 12वें दिन मालूम हुआ पत्नी का काला सच, घूमा माथा, बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
इंडोनेशिया के एक शख्स की शादी हुई. शादी को केवल 12 दिन हुए थे कि अचानक उन्हें अपनी नई नवेली दुल्हन का ऐसा सच मालूम हुआ कि उसके पांव तले जमीन खिसक गई.
आजकल लोग डेटिंग से लेकर शादी तक के लिए सोशल मीडिया पर मिले लोगों पर भरोसा कर ले रहे हैं. इसी सब में कई बार लोग बड़े धोखे का शिकार हो जाते हैं. हाल में इंडोनेशिया के 26 साल के एके नाम के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. एके की शादी को केवल 12 दिन हुए थे कि अचानक उन्हें अपनी नई नवेली दुल्हन का ऐसा सच मालूम हुआ कि उसके पांव तले जमीन खिसक गई.
ये ऐसा सच था कि उसे आनन फानन से मदद के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.दरअसल, उसकी पत्नी एक लड़का थी. कथित तौर पर वह व्यक्ति अपनी होने वाली दुल्हन से इंटरनेट पर मिला था और बातचीत के बाद दोनों ने पर्सनली मिलने का फैसला किया। महिला ने अपना नाम अदिंडा कंज़ा अज़्ज़ाहरा बताया.
एके ने कहा कि उससे पहली बार मिलते ही मुझे उससे प्यार हो गया, और कई मुलाकातों के बाद उसे ऑफीशियल डेट पर ले गया। एके ने कहा- उसमें कुछ चीजें अजीब थीं लेकिन मैंने उसे नजरअंदाज किया. वह हमेशा हिजाब पहनती थी और चेहरा ढंक कर रखती थी.
दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो लड़की ने कहा कि उसकी मां की मृत्यू हो चुकी है और पिता बहुत पहले छोड़ गए थे इसलिए शादी में उसकी ओर से कोई नहीं आ सकता. दोनों ने शादी की तो शादी के बाद भी शर्मिला स्वभाव बताकर अदिंडा पति को अपना चेहरा नहीं दिखाती थी.इसके अलावा वह एके के परिवार के लोगों से भी मिलना पसंद नहीं करती थी. एके के कहने पर उसके परिवार ने उसकी नई पत्नी की जांच करने का फैसला किया. मालूम हुआ कि उसके पिता आसपास ही रहते हैं. उसके पिता ने खुलासा किया कि अदिंडा वास्तव में एक लड़का है और उसे ESH नाम से पहचाना जाता है. आखिरकार परिवार और एके ने पुलिस को सारी जानकारी दी. Esh ने माना कि उसने ये सब एके से पैसे लेने के लिए किया था. अदालत ने उसपर आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 378 के तहत आरोप लगाया गया है और उसे चार साल की सजा हो सकती है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











