
शादी के लिए 1.20 लाख में 14 साल की लड़की का सौदा, 35 साल के दूल्हे सहित 8 लोग गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पैसे देकर 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से शादी करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने नाबालिग लड़की के माता-पिता को 1.20 लाख रुपए दिए थे. इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पैसे देकर 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से शादी करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने नाबालिग लड़की के माता-पिता को 1.20 लाख रुपए दिए थे. इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143 (तस्करी) और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की कातकरी समुदाय से है. महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से पुरुष ठाणे जिले के आदिवासी इलाके में आकर दुल्हन खरीदते हैं. ये इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ चलन है. पीड़िता के पिता ने उसकी शादी महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी मंगेश गडेकर (35) से तय की थी. इसके लिए उन्होंने पैसे भी लिए थे. एक एनजीओ से इस शादी के बारे में पुलिस को सूचना मिली.
उन्होंने बताया कि आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन श्रमजीवी संगठन के स्थानीय स्वयंसेवक दयानंद पाटिल को सबसे पहले इस नियोजित विवाह के बारे में सूचना मिली थी. उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया थी. बुधवार को पुलिस की एक टीम ठाणे जिले के पिंजले गांव पहुंची. वहां शादी की प्रक्रिया चल रही थी. दूल्हे और दुल्हन के एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद कार्यवाही रोक दी.
गणेशपुरी थाने के इंस्पेक्टर संदीपन सोनावणे ने बताया कि मुख्य आरोपी मंगेश गडेकर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की के पिता और सौतेली मां एक बिचौलिए के साथ फरार हैं. उन्होंने बताया कि नासिक और अहमदनगर जैसे जिलों से, जहां दुल्हन आसानी से नहीं मिलती, अक्सर कम उम्र की लड़कियों के साथ विवाह तय करने के लिए ठाणे आते हैं. यह एक बढ़ती हुई समस्या है.
बताते चलें कि इसी तरह के मामले मध्य प्रदेश, ओडीशा, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी अक्सर सामने आते रहते हैं. यहां से लड़कियां खरीदकर लोग शादी करते हैं. खासकर हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्य जहां लड़कियों की कमी है, वहां के लोग 1 से 10 लाख रुपए तक देकर शादी के लिए लड़कियां खरीदते हैं. कई जगहों पर तो एक महिला को कई बार खरीदा और बेंचा जाता है. यह एक उद्योग बन चुका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










