
शादी के बाद CM भगवंत मान की पहली दिवाली, पत्नी गुरप्रीत ने शेयर की घर की तस्वीरें
AajTak
CM Bhagwant Mann: भारत समेत दुनियाभर में दीपों के पर्व को राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी खास अंदाज में मनाया और अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए भी यह त्योहार काफी खास था. गुरप्रीत मान से शादी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता की यह पहली दिवाली थी.
भारत समेत दुनिया के कई देशों में 24 अक्टूबर की शाम धूमधाम से दिवाली मनाई गई. आम से लेकर खास लोगों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह और उमंग दिखाई दी. दीपों के इस पर्व को राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी खास अंदाज में मनाया और अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां इस बार भी सेना के जवानों संग कारगिल पर दिवाली मनाई तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने घरों पर दीपोत्सव मनाया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए भी यह त्योहार काफी खास था. दरअसल, गुरप्रीत मान से दूसरी शादी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता की यह पहली दीवाली है.
आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते जुलाई माह में ही डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी रचाई थी. भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी की.
भगवंत मान और गुरप्रती का विवाह सिख परंपराओं के अनुसार एक स्थानीय गुरुद्वारा में सम्पन्न हुआ था. इस सादे समारोह में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था.
सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं. वह पेशे से एक डॉक्टर हैं. उन्होंने अंबाला के एक मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है.
गुरप्रीत मान की 3 बहनें हैं. जिनमें दो बड़ी बहनें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. वहीं, गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास भी कनाडा की नागरिकता है.
मुख्यमंत्री की पत्नी के पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं और 40 एकड़ से अधिक कृषि भूमि के मालिक हैं. जबकि गुरप्रीत की मां गृहिणी हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







