
शादी के बंधन में बंधने को तैयार Ali Fazal-Richa Chadha, इस महीने लेंगे सात फेरे
AajTak
दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप की बात पांच साल तक छिपाकर रखी. वेनिस में जब फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' की स्क्रीनिंग हुई, तब वह दोनों ने साथ अटेंड की. इसके बाद मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप में रहने की चर्चा हुई.
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ही मार्च के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी. यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने बताया था कि अली के साथ वह अपने घर पर 'चैप्लिन' फिल्म देख रही थीं, तभी उन्हें अली को 'आय लव यू' कहा. अली ने तीन महीने लिए उन्हें 'आय लव यू टू' बोलने में. तभी से दोनों साथ हैं. पिछले दो साल से दोनों शादी करने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह इसे पोस्टपोन करते आ रहे हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












