
शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन फरार, जेवरात और कैश भी ले गई... पति-सास को चाय में दे दी थी नशीली चीज
AajTak
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के अगले ही दिन एक नई नवेली दुल्हन सास और पति को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गई. यह घटना 15 नवंबर की रात की है. आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने के जेवरात और दो लाख कैश भी ले गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन फरार हो गई. आरोप है कि दुल्हन ने देर रात चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर अपनी सास और पति को पिला दिया. इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई. दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. आरोप है कि दुल्हन घर से सोने के जेवरात और दो लाख रुपये कैश ले गई है. घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था. इस मामले की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के खरखोदा गुरुकुल वाली गली के रहने वाले युवक की शादी 13 नवंबर को हरिद्वार की रहने वाली पल्लवी के साथ शादी हुई थी. वहीं वधू पक्ष को करीब सवा लाख रुपये भी दिए गए थे. शादी के बाद युवक 14 नवंबर को खरखोदा पहुंचा था.
यहां 24 नवंबर को शादी का रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन 15 नवंबर की रात नई नवेली दुल्हन ने पति और सास को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. चाय पीने के बाद दुल्हन का पति और सास बेहोश हो गईं. इसी बीच दुल्हन सोने के जेवरात और दो लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई.
यह भी पढ़ें: प्यार किया, शादी रचाई और पति के दस लाख लेकर फरार, हैरान कर देगी लुटेरी दुल्हन की कहानी
इसके बाद युवक और उसकी मां को बेहोशी की हालत में खरखौदा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. स्थिति ठीक होने के बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. घर से काफी चीजें भी गायब थीं. जब दुल्हन और उसके पिता को कॉल किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था. पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और जांच की मांग की है.
इस मामले को लेकर खरखौदा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि शिकायत मिली है कि उत्तराखंड हरिद्वार से पल्लवी नाम की महिला से युवक ने शादी की थी. 15 नवंबर को नई दुल्हन ने युवक और उसकी मां को चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया. इसके बाद युवक की पत्नी पल्लवी घर से गायब थी. शादी में चढ़ाए गए सोने के जेवर और दो लाख कैश लेकर फरार हो गई थी. युवक ने पल्लवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जो शादी की अगली रात फरार हो गई. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









