
शादी की ड्रेस में उलझकर मुंह के बल गिरी दुल्हन, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच
AajTak
शादी का दिन हर किसी के जीवन में बेहद स्पेशल होता है, लेकिन इंग्लैंड में एक दुल्हन की छोटी सी गलती ने उसके इस दिन को बर्बाद कर दिया.
शादी का दिन हर किसी के जीवन में बेहद स्पेशल होता है, लेकिन इंग्लैंड में एक दुल्हन की छोटी सी गलती ने उसके इस दिन को बर्बाद कर दिया. शादी की पार्टी के बाद घर पहुंची दुल्हन का पैर उसके कपड़ों में उलझ गया. वह मुंह के बल जमीन पर गिर गई, लेकिन इसके बाद ऐसी सच्चाई सामने आई, जिसे जानकर पति भी हैरान रह गए. (फोटो/Sam) इंग्लैंड के बर्नले का ये पूरा मामला है. जहां 40 वर्षीय सैम ने अपने प्रेमी डेव के साथ 7 अगस्त को शादी की. सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए सैम ने बताया कि छोटी सी गलती की वजह से उसकी शादी का दिन बर्बाद हो गया. उसने बताया कि पार्टी के बाद जब वह घर पहुंची, तो उसका पैर शादी की ड्रेस में उलझ गया और उसे शर्मिंदा होना पड़ा. (फोटो/Sam) बेवसाइट द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार शादी के दिन उसने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से वह लड़खड़ा गई. जब ये सच्चाई उसके पति को पता चली, तो वह भी हैरान रह गया. हालांकि सैम ने ये भी बताया है कि शादी के दिन शराब पीने का उसका इरादा नहीं था, लेकिन वह शादी में अपनी स्वर्गवासी मां की वजह से भावुक हो गई थी. (फोटो/Sam)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










