
शादी का झांसा, बलात्कार, ठगी और... मैट्रिमोनियल साइट पर मिला 'दूल्हा' यूं बर्बाद करता था महिलाओं की जिंदगी
AajTak
मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने 42 वर्षीय व्यक्ति को बलात्कार और धोखाधड़ी का दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने एक नर्स से शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसके बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए भी निकाल लिए. ये मामला साल 2016 का है, लेकिन अब जाकर पीड़िता को इंसाफ मिला है.
मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने 42 वर्षीय व्यक्ति को बलात्कार और धोखाधड़ी का दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने एक नर्स से शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसके बैंक खाते से 1.5 लाख रुपए भी निकाल लिए. ये मामला साल 2016 का है, लेकिन अब जाकर पीड़िता को इंसाफ मिला है. आरोपी की पहचान जयेंद्र दत्तात्रेय मोरंजन के रूप में हुई है, लेकिन वो चेतक सुधीर भावसार, सचिन मिसाल और राहुल आशुतोष पाटिल जैसे कई नामों से महिलाओं के साथ ठगी करता था.
जानकारी के मुताबिक, जयेंद्र बेरोजगार था, लेकिन खुद को कभी प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी, तो कभी बिजनेसमैन बताकर भोली-भाली महिलाओं को फंसाता था. उसके खिलाफ यह भी आरोप है कि उसने महिला की सहमति के बिना उसके खाते से पैसे निकाले और शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया. पीड़िता एक नर्स के तौर पर काम कर रही थी. उसकी पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन 2014 में उसका तलाक हो गया था. परिवार वालों के दबाव में वो दोबारा शादी करना चाहती थी. इसलिए मैट्रिमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल बनाया था.
इसी दौरान 18 जून 2016 को राहुल पाटिल नामक शख्स ने उसे ईमेल किया. उसने खुद को एक कंपनी में कार्यरत बताया. ईमेल करने के बाद उसने अगले ही दिन पीड़िता को फोन किया और शादी के प्रस्ताव पर चर्चा करने के बहाने मिलने की बात कही. पीड़िता ने उसे अपने घर बुलाया. मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे में रुचि दिखाई. आरोपी ने यह दावा भी किया कि उसने पहले ही मंगेतर के साथ शिरडी जाकर साईं बाबा का आशीर्वाद लेने की शपथ ली है. उसने महिला से पूछा कि क्या वो उसके साथ शिरडी जाएगी.
पीड़ित महिला भी शादी से पहले साईं बाबा का आशीर्वाद लेना चाहती थी, इसलिए वो शिरडी जाने को राजी हो गई. दोनों उसी शाम शिरडी रवाना हुए. नासिक में महिला की बहनों के घर भी जाने का कार्यक्रम बना. शिरडी पहुंचकर दोनों एक होटल में रुके. वहां आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी. वो चुपचाप सहती रही, क्योंकि उसे लगा कि शादी होने वाली है. इसके बाद आरोपी ने महिला की बहनों से कहा कि उसकी बहन अमेरिका में रहती है. 28 जुलाई को मुंबई आने वाली है. इसलिए जल्दी शादी की तैयारियां करनी होंगी.
शिरडी से लौटने के बाद 23 जून 2016 को दोनों ने दोबारा मुलाकात की और फिल्म देखने गए. इंटरवल के दौरान महिला वॉशरूम गई और अपना पर्स आरोपी के पास छोड़ गई. अगले दिन महिला को पता चला कि उसका एटीएम कार्ड गायब है, जिस पर पिन नंबर भी लिखा था. जब महिला ने आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने कार्ड ले लिया. आरोपी ने भरोसा दिलाया कि शादी की तैयारियां चल रही हैं. 2 जुलाई को आरोपी ने महिला को नासिक बुलाया और वहां फिर से जबरदस्ती शुरू कर दी.
इसके बाद उसने दावा किया कि महाबलेश्वर में उसकी दादी को सांप ने काट लिया है. वह महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर चला गया. बाद में उसने महिला के जीजा को कॉल कर कहा कि वह एक गाड़ी भेज रहा है, जिसमें सभी लोग 5 जुलाई को होने वाली सगाई में आएं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस बीच आरोपी ने महिला के खाते से 1.5 लाख रुपए निकाल लिए. जब महिला ने इस बारे में बात की तो आरोपी ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और कहा कि वह एक वेश्या है. उसने यह भी कहा कि वो उसके जैसी कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









