
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पंजाब के युवक के खिलाफ पीड़िता ने दर्ज कराया केस
AajTak
दिल्ली की एक युवती ने पंजाब के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उस पर 376,420 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.
राजधानी दिल्ली की एक युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. युवती का कहना है कि आरोपी ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उसे झांसा में लेकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए. पीड़िता ने मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया. इस मामले में पीड़िता पंजाब के जालंधर भी पहुंची थी और वहां एक थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.
पीड़िता ने कहा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उस पर 376,420 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को मारपीट की सीसीटीवी फुटेज और बैंक अकाउंट डिटेल भी दी है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी पीड़िता ने बताया कि मेट्रिमोनियल साइट के जरिए युवक दुष्यंत भनोट ने उससे बात करनी शुरू की थी और कुछ दिन बाद उससे मिलने चंडीगढ़ आया था. ऐसे ही वह कुछ दिनों बाद फिर मिले थे और उसके बाद युवक उसे अपनी बहन के साथ सोलन ले गया था. पीड़िता ने बताया कि, दुष्यंत भनोट ने उसे शादी का झांसा देकर लाखों रुपये भी ऐंठ लिए और शारीरिक शोषण भी किया. इसी बीच पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो वह बहाने बनाने लगता.
आरोप है कि जब वह लड़के के साथ शादी की बात करने उसके घर गई तो वहां भी लड़के ने उसके साथ गाली-गलौच की और धमकी भी दी. पीड़िता का आरोप है कि उसे होटल में बुलाकर भी उससे मारपीट की गई. पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी है और अपनी बैंक डिटेल जिस लड़के को रुपए ट्रांसफर किए गए थे वह भी पुलिस को सबूत के आधार पर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









