
शादी करने जा रही शाहरुख की फिल्म में दिखी ये बच्ची? देखकर नहीं पहचान पाएंगे
AajTak
चाइल्ड एक्टर के तौर पर घर-घर में फेमस हुई झनक अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. उनकी शादी एक सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर स्वप्निल सूर्यवंशी से होने जा रही है. झनक की मां सुप्रिया शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लवली कपल की फोटो शेयर की है.
शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो तो आपको याद ही होगी? फिल्म में प्रीति जिंटा की छोटी बहन बनीं जिया ने अपने क्यूट लुक्स से सभी का दिल जीत लिया था. लेकिन अब वो छोटी सी बच्ची काफी बड़ी हो गई है और इतनी समझदार भी, कि शादी करने जा रही है. जी हां, जिया यानी झनक शुक्ला का रोका हो गया है.
झनक की हुई सगाई चाइल्ड एक्टर के तौर पर घर-घर में फेमस हुई झनक अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. उनकी शादी एक सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर स्वप्निल सूर्यवंशी से होने जा रही है. झनक की मां सुप्रिया शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लवली कपल की फोटो शेयर की है. जहां दोनों साथ बैठे एक दूसरे की ओर प्यार से देखते नजर आ रहे हैं.
झनक ने भी अपने इस रोका सेरेमनी की फोटोज को अपने अकाउंट पर शेयर किया. जहां जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा ये कपल अपनी ही तरह की मस्ती करता दिखाई दिया. फोटोज शेयर कर झनक ने कैप्शन दिया- फाइनली ऑफिशियल कर रही हूं. रोका हो गया. झनक को अपनी लाइफ में आगे बढ़ता देख हर कोई खुश हो रहा है. फैंस उन्हें जमकर दुआएं दे रहे हैं. झनक को टीवी सेलेब्स से लेकर कई लोगों ने विश किया.
पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग
26 साल झनक शुक्ला फिल्मों और टीवी का जाना माना चेहरा रही हैं. झनक ने सीरियल करिश्मा का करिश्मा में रोबोटिक लड़की करिश्मा का रोल भी निभाया. झनक के इस कैरेक्टर को लोग आज भी याद करते हैं. उनकी क्यूट स्माइल को शायद ही कोई भूल पाया होगा. इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म वन नाइट विद किंग में भी काम किया है. झनक अपने समय में बेहद पॉपुलर रही हैं, लेकिन 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने ब्रेक लेकर सबको चौंका दिया था.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












