शादीशुदा भारतीयों की सेक्स लाइफ क्यों होती है तबाह, कपल्स ने सुनाई कहानी
AajTak
हनीमून या फिर शादी के कुछ साल बाद ज्यादातर कपल्स के बीच सेक्स को लेकर पहले जैसा क्रेज नहीं रह जाता है. सेक्स से दिलचस्पी खत्म होने के कई कारण होते हैं. ऐसे कई कपल्स हैं जिन्होंने शादी के कुछ सालों बाद सेक्स करना लगभग बंद कर दिया है. कपल्स ने शेयर किया है कि उनकी सेक्स लाइफ किन वजहों से बर्बाद हो रही है.
नई-नई शादी के बाद हनीमून को लेकर कपल्स के बीच बहुत उत्साह रहता है. हालांकि, हनीमून या फिर शादी के कुछ साल बाद ज्यादातर कपल्स के बीच सेक्स को लेकर पहले जैसा क्रेज नहीं रह जाता है. शादी के बाद रोमांस ना होने के कई कारण होते हैं. ऐसे कई कपल्स होते हैं जिनकी सेक्स लाइफ शादी के कुछ सालों बाद ही खत्म हो गई है. कई शादीशुदा भारतीयों ने अपनी कहानी बताई है. एक-दूसरे के प्रति आकर्षण खत्म हो जाना- 38 साल के आमिर नाम के युवक ने एक पोर्टल के रिलेशनशिप कॉलम में बताया, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरी पत्नी अब मेरी तरफ आकर्षित नहीं होती है. पिछले एक साल से मेडिकल कंडीशन की वजह से मेरा वजन लगातार बढ़ते जा रहा है. इसमें मैं और मेरी पत्नी दोनों ही कुछ नहीं कर सकते. वो अब बहुत कम मेरे करीब आती है.' बच्चों की वजह से- वर्षा नाम की महिला ने बताया, 'बेटी के पैदा होने के बाद से ही हमारी सेक्स लाइफ खत्म हो गई थी. बच्ची की देखभाल की वजह से बड़ी मुश्किल से हमारी नींद पूरी हो पाती है. सेक्स को लेकर हमारा उत्साह खत्म हो चुका है. हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन पहले जैसी इंटिमेसी ना हो पाने की वजह से हम कभी-कभी परेशान हो जाते हैं.'
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











