
शाखा विस्तार, भविष्य का रोडमैप... RSS के 'ऊटी मंथन' से बीजेपी के 'मिशन साउथ' को मिलेगी धार?
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक तमिलनाडु के ऊटी में हो रही है. लोकसभा चुनाव में जब कुछ महीने बचे हैं, ऐसे में तमिलनाडु में हो रही संघ की इस बड़ी बैठक के सियासी मायने क्या हैं?
कर्नाटक का किला गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों में सियासी जमीन बनाने की कोशिश में जुटी है. बीजेपी के मिशन साउथ के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक हो रही है. संघ की ये बैठक तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के ऊटी में हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए संघ के तमाम बड़े नेता तमिलनाडु पहुंचे हैं.
संघ की ओर से बैठक को लेकर कहा गया है कि इसमें संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. इस साल आयोजित हुए संघ शिक्षा वर्ग, शताब्दी वर्ष में संगठन के कार्यों के विस्तार की योजना और अभी तक की प्रगति की समीक्षा होगी. संघ की ये बैठक हर साल होती है लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में आयोजन की वजह से इसके सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं.
संघ के सहारे तैयार होगी सियासी जमीन?
राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि तमिलनाडु में संघ की ये बैठक उनके अपने संगठन, संगठन से जुड़े कार्यों को लेकर है. हां, संघ जब अपने स्तर पर भी कुछ करता है तो उसका लाभ उसके साथ-साथ उससे जुड़े संगठनों को भी होता है. बीजेपी तमिलनाडु में एआईएडीएमके के सहारे मजबूत पैठ बनाने की कोशिश में है. मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके है और उसका बीजेपी से गठबंधन है. फिर भी पिछले कुछ महीनों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो स्टालिन सरकार पर कोई विपक्षी पार्टी सबसे ज्यादा हमलावर रही है तो वह है चार विधायकों वाली बीजेपी.
बीजेपी ने 1996 में पहली बार तमिलनाडु में कोई विधानसभा सीट जीती थी. अगले चुनाव में पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी और चार सीटें जीतने में सफल रही लेकिन इसके बाद 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला. 2016 के बाद संघ ने तमिलनाडु में अपनी सक्रियता बढ़ाई.
साल 2017 में पहली बार संघ की प्रांत प्रचारक बैठक तमिलनाडु में हुई. इसका प्रभाव 2021 के चुनाव नतीजों पर भी नजर आया. बीजेपी तीन चुनाव का सूखा खत्म कर चार सीटें जीतने में सफल रही थी. संघ की इस बैठक के एजेंडे में शाखा विस्तार की योजना भी है. तमिलनाडु में संघ की शाखाओं का विस्तार होता है तो निश्चित रूप से बीजेपी को लाभ होगा. इससे दक्षिण के इस सूबे में बीजेपी को सियासी जमीन तैयार करने में मदद मिल सकती है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










