
'शांति वार्ताओं में टालमटोल कर रहे हैं पुतिन', जेलेंस्की और मैक्रों से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी सीनेटर
AajTak
दो वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटरों ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीजफायर वार्ता में टालमटोल कर रहे हैं और यूक्रेन में एक नए सैन्य हमले की तैयारी कर रहे हैं. रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा, 'पुतिन शांति नहीं चाहते, वह युद्ध की तैयारी कर रहे हैं. हमें और हमारे सहयोगियों को तत्काल कार्रवाई करनी होगी.'
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत के बाद दो अमेरिकी सीनेटरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस भीषण युद्ध की तैयार कर रहा है और आने वाले दो हफ्ते युद्ध के भविष्य को आकार दे सकते हैं.
पेरिस में दो वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटरों ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीजफायर वार्ता में टालमटोल कर रहे हैं और यूक्रेन में एक नए सैन्य हमले की तैयारी कर रहे हैं.
उन्होंने तर्क किया कि आने वाले दो हफ्ते इस युद्ध के भविष्य को आकार दे सकते हैं, जिसने पहले ही शहरों को तबाह कर दिया है और लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है.
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करने और उन इलाकों का दौरा करने के बाद पेरिस में मीडिया से बात की है. उनका कहना है कि रूस द्वारा बमबारी में युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा तबाही हुई है.
'युद्ध के मुद्दे पर साथ हैं मैक्रों'
पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के लिए मौजूद सीनेटरों ने कहा कि मैक्रों इस युद्ध के मुद्दे पर उनके साथ 100% सहमत हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि एक नए हमले को रोकने का समय तेजी से खत्म हो रहा है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










