
'शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए दोस्त पीएम मोदी पर भरोसा', G20 की अध्यक्षता पर बोले इमैनुएल मैक्रों
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी20 की अध्यक्षता की थीम "वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर" का समर्थन किया. मैक्रों ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए सभी देशों को एकसाथ लाएंगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत द्वारा जी 20 की अध्यक्षता संभालने का भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए सभी देशों को एकसाथ लाएंगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया था.
यूएस राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को भारत को अमेरिका का एक मजबूत सहयोगी बताया और कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं. भारत ने बीते एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी20 की अध्यक्षता की थीम "वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर" का समर्थन किया, जिसे भारत ने इस ग्रुप की अध्यक्षता के दौरान काम करने के लिए चुना है. मैक्रों ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा कि भारत ने जी20 की अध्यक्षता संभाली है. मैं अपने दोस्त नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता हूं कि वह शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए सभी देशों को एकसाथ लेकर आएंगे.
'जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद जैसी समस्याओं से मिलकर लड़ना होगा'
बीते गुरुवार यानी एक दिसंबर को पीएम मोदी ने कहा था कि जी20 की अध्यक्षता 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम से प्रेरित होकर एकता को और बढ़ावा देने के लिए काम करेगी. हम जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी जिन सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान आपस में लड़कर नहीं, बल्कि मिलकर निकाला जा सकता है.
बाइडेन ने मोदी को बताया था दोस्त

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











