
'शर्म आती है कि मैं बंगाल में रह रहा हूं', संदेशखाली पर अधीर रंजन ने ममता सरकार पर किया हमला
AajTak
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने संदेशखाली मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री क्या आपको लगता है कि महिलाओं का वेतन बढ़ाने से उनकी गरिमा की रक्षा होगी?
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संदेशखाली मामले को लेकर हमला बोला है. उन्होंने सीएम ममता को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप किस तरफ हैं, बंगाल की मुख्यमंत्री क्या आपको लगता है कि महिलाओं का वेतन बढ़ाने से उनकी गरिमा की रक्षा होगी? आपकी पार्टी के लोग बंगाली माताओं-बहनों के साथ बलात्कार कर रहे हैं, उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आपके नेता रात 12 बजे के बाद पत्नी को पति के पास से ले जाते है. आप उनके बारे में कभी नहीं सोचती, आप बंगाल की महिला मुख्यमंत्री हैं. मुझे यह सोचकर शर्म आती है कि मैं बंगाल में रह रहा हूं.
यह भी पढ़ें: संदेशखाली: बंगाल की राजनीति का नया अखाड़ा, बीजेपी का मिशन 35 पूरा होगा?
संदेशखाली विवादों में क्यों? बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित संदेशखाली उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उपखंड में आता है. यह बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ इलाका है. यहां अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं. जनवरी में जब तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम ने रेड की थी, तो ईडी की टीम पर ही हमला बोल दिया गया. इसके बाद यह इलाका खूब सुर्खियों में रहा था.
5 जनवरी को क्या हुआ था? पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची तो वहां उसके गुर्गों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था. 200 से ज्यादा स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और उनके साथ चल रहे अर्धसैनिक बलों के वाहनों को घेर लिया था. भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी. इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी राजकुमार राम, सोमनाथ दत्त और अंकुर गुप्ता घायल हो गए थे. इस मामले में एक-एक करके चार गिरफ्तारियां हुई थीं, शाहजहां शेख कई दिनों तक फरार रहा. शाहजहां को पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक का करीबी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: 55 दिन की फरारी, 43 केस और केंद्र-बंगाल टकराव के बाद कोर्ट का दखल... ऐसे CBI के शिकंजे में आया शाहजहां शेख

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









