
'शर्मिष्ठा को तुरंत रिहा करो', कंगना रनौत ने की मांग, बोलीं- किसी बेटी के साथ ऐसा न हो
AajTak
लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को अब भाजपा सांसद कंगना रनौत का सपोर्ट मिला है. कंगना ने शर्मीष्ठा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से अपील की हैं. कंगना ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करती हूं कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाने की कोशिश न करें.
ऑपरेशन सिंदूर पर कथित रूप से सांप्रदायिक सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में गुरुग्राम से गिरफ्तार की गई 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को अब एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत का सपोर्ट मिला है. कंगना ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा है.
जानिए क्या कहा कंगना ने...
शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, 'कानून-व्यवस्था के नाम पर किसी को परेशान करना ठीक नहीं है. जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट डिलीट कर देता है, लेकिन उसे जेल में डालना, उसे प्रताड़ित करना, उसका करियर खत्म करना और उसके चरित्र पर सवाल उठाना बहुत गलत है. किसी भी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.'
कंगना ने कहा- 'मैं पश्चिम बंगाल सरकार से आग्रह करती हूं कि राज्य को उत्तर कोरिया बनाने की कोशिश न करें. सभी के पास लोकतांत्रिक अधिकार हैं. उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो में कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं. उन्हें जल्द रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि वह बहुत कम उम्र की लड़की हैं. उनके सामने पूरा करियर और जीवन है.'
एक्टर और डिप्टी सीएम का मिला साथ कंगना रनौत के अलावा शर्मिष्ठा पनोली के बचाव के लिए एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उतरे हैं. उन्होंने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर टीएमसी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा 'ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा ने अपनी बात रखी. कुछ लोगों को उनके शब्द आपत्तिजनक लगे. उन्होंने माफी मांगी और वीडियो डिलीट किया. फिर भी बंगाल पुलिस ने कार्रवाई की. पवन कल्याण ने कहा 'जब हमारे धर्म को गंध धर्म कहा जाता है तब इनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
क्या है पूरा विवाद?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











