
शरीर से कम हुआ कोलेजन तो जवानी में दिखने लगेंगे उम्रदराज, खाना शुरू कर दें ये चीजें
AajTak
कोलेजन शरीर में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है. यह शरीर के कई हिस्सों जैसे टेंडन्स, फैट, ज्वाइंट्स और लिगामेंट्स आदि में पाया जाता है.
शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए कोलेजन बहुत जरूरी होता है. कोलेजन एक प्रोटीन है जो आपकी स्किन, हड्डियों और बालों के लिए जरूरी होता है. 25 साल के बाद शरीर से कोलेजन घटने लगता है इसलिए हर किसी को कोलेजन से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेने चाहिए.
कोलेजन एक प्रोटीन है जो आजकल हेल्थ और फिटनेस इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ब्यूटी मार्केट में भी कोलेजन सप्लिमेंट्स का बोलबाला है. कोलेजन शरीर में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है. यह शरीर के कई हिस्सों जैसे टेंडन्स, फैट, ज्वाइंट्स और लिगामेंट्स आदि में पाया जाता है. कोलेजन हड्डियों को मजबूत, त्वचा को सुंदर, बाल को मुलायम, मांसपेशियों को ताकतवर बनाने का काम करता है. आजकल बाजार में ढेरों कोलेजन सप्लिमेंट्स मौजूद हैं लेकिन यहां हम आपको कोलेजन के ऐसे प्राकृतिक सोर्सेस के बारे में बताएंगे जिनके जरिए आप इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
कोलेजन क्यों जरूरी है? कोलेजन बॉडी को कई तरह से सपॉर्ट करता है. शरीर में इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. कोलेजन त्वचा की सेहत को बढ़ावा देता है और इसे पूरी तरह से मॉइश्चराइज रखने के साथ ही त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो को बरकरार रखता है. कोलेजन स्किन टाइटनिंग में मदद करता है जिससे समय से पहले त्वचा पर झुर्रियां नजर नहीं आती. इतना ही नहीं पर्याप्त कोलेजन होने से त्वचा संबंधी सभी समस्याएं आपको कम परेशान करती हैं. इसके अलावा कोलेजन फॉलो में को मजबूत और डेन्स बनाने में मदद करता है. साथ ही साथ लंबे घने बालों के लिए में कोलेजन होना बहुत जरूरी है.
इसकी कमी का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर दिखता है. इसकी वजह से स्किन पर रिंकल्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है. आप खाद्य पदार्थों के साथ-साथ सप्लीमेंट्स के जरिए भी कोलेजन प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि कोलेजन सप्लीमेंट और नैचुरल रिसोर्सेस पर लगातार रिसर्च की जा रही हैं. लेकिन यह साफ है कि कोलेजन आपकी डाइट का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए.
कोलेजन के सर्वोत्तम खाद्य स्रोत क्या हैं? कोलेजन आहार अपनाने के विभिन्न तरीके हैं। अपने चिकित्सक की सलाह पर, आप अपनी त्वचा और बालों के लिए कोलेजन सप्लीमेंट ले सकते हैं या उच्च कोलेजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से जिनमें कोलेजन की मात्रा अधिक होती है, आपके शरीर को इसका अधिक उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कोलेजन विभिन्न जानवरों और पौधों के उत्पादों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। कोलेजन के कुछ सर्वोत्तम स्रोतों में शामिल हैं:
अंडे अंडे का सफेद भाग ना केवल वजन घटाने के लिए अच्छा है बल्कि यह कोलेजन हासिल करने के लिए भी काफी अच्छा है. इसमें प्रोलाइन होता है जो एक प्रकार का अमीनो एसिड है. यह कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी होता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











