
शरीर पर टेप से चिपकाईं शराब की बोतलें... बिहार में UP से ऐसे हो रही शराब की तस्करी
AajTak
गोपालगंज पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये सभी यूपी से बिहार तक शराब की तस्करी करके ला रहे थे. वो भी बिल्कुल अलग ही स्टाइल में. कुछ शराब की बोतलें बाइक की टंकी तो कुछ बाइक की सीट पर छिपा रखी थीं. वहीं, एक तस्कर ने तो सेलो टेप की मदद से अपने शरीर पर शराब की बोतलें चिपकाई हुई थीं.
शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस हर रोज छापेमारी अभियान चला रही है. सख्ती से वाहनों की जांच की जा रही है, लेकिन तस्कर हैं कि मानते नहीं. गोपालगंज में तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अब तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है. अब शराब तस्कर तस्करी के लिए बाइक की टंकी और सीट का तो इस्तेमाल कर ही रहे हैं. लेकिन कुछ तस्कर ऐसे भी हैं तो खुद के शरीर पर भी सेलोटेप के सहारे शराब की बोतलें चिपकाकर तस्करी कर रहे हैं.
गोपालगंज के यूपी-बिहार बॉर्डर से शराब तस्करी की कुछ हैरतअंगेज तस्वीरें सामने आयी हैं. एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे तस्कर ने अपने शरीर में ही शराब की बोतलें छिपा ली हैं. उत्पाद विभाग के दो-दो पुलिस कर्मी इस तस्कर के शरीर में सेलोटेप से चिपके शराब की बोतलें निकाल रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तस्वीर में उत्पाद पुलिस के जवान बाइक की टंकी व सीट के नीचे से शराब की बोतलें निकाल रहे हैं.
शराब तस्करी की इस नायाब तरकीब को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. उत्पाद पुलिस ने 671 पीस देशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 7 बाईक भी बरामद की गई हैं.
दरअसल ये सभी तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी कर बाईक से गोपालगंज आ रहे थे. बाईक की सीट कवर के नीचे भी शराब छिपाकर लाई जा रही थी. उत्पाद पुलिस ने बलथरी चेकपोस्ट के पास से पहले दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से 575 बोतल अंग्रेजी शराब मिली. इसके बाद दो और तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से शराब की 96 बोतलें बरामद की गईं.
बाइक और ई-रिक्शा बने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
पुलिस की मानें तो सबसे ज्यादा चुनौती बाइक वाले बन रहे हैं. तस्कर बाइक की तेल टंकी व सीट के नीचे तहखाना बनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. तस्करों के इस तरकीब से पुलिस को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. गोपालगंज के उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बलथरी के कट रोड से बाइक से शराब की तस्करी हो रही है. तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को गठित कर भेजा गया था. टीम ने सात बाइक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. बाइक की टंकी और सीट के नीचे तहखाना बनाकर तस्करी की जा रही थी. एक तस्कर ने तो पूरे शरीर में सेलो टेप की मदद से शराब चिपका रखी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







