
शराब पीने बैठे भाईयों में मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा, पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में हत्या (Murder in Sonipat) का मामला सामने आया है. शराब पीने के दौरान मोबाइल को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हो गया. फिर एक भाई ने दूसरे को पीट-पीटकर जान से मार दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मरने वाला बिहार का रहने वाला है. वहीं हत्या करने वाला भाई घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
Haryana News: सोनीपत में शराब के नशे में एक भाई ने पीट पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मामला सोनीपत के गांव फाजिलपुर के खेतो से सामने आया है. मृतक की पहचान गुलशन नाम के युवक के रूप में की गई है. गुलशन की हत्या उसके भाई विपिन ने पीट-पीटकर कर दी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर 27 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले गुलशन, विपिन और रमेश तीनों सगे भाई हैं और काफी लंबे समय से सोनीपत के गांव फाजिलपुर के खेतो में रहते हैं. देर रात तीनों ने बैठकर शराब पी. इसके बाद विपिन और गुलशन का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद तैश में आकर विपिन ने गुलशन को बेरहमी से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. इस कारण गुलशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
शराब पीने के दौरान भाई को उतारा मौत के घाट वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं वारदात को अंजाम देकर विपिन मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नरसिंह ने बताया कि सेक्टर 27 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेतों में तीन भाई जो कि बिहार के रहने वाले हैं. उनका शराब पीने के बाद मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद विपिन नाम के युवक ने अपने भाई गुलशन को पीट-पीट कर मार दिया है. इस पूरे मामले में गहन जांच की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









