
शराब नीति वापस लेने से पाप नहीं धुल जाते, केजरीवाल पर बरसीं मीनाक्षी लेखी
AajTak
दिल्ली की आबकारी नीति पर मचा सियासी घमासान अब भी जारी है. दिल्ली सरकार ने भले नई आबकारी नीति को लागू करने से हाथ पीछे खींच लिए हों, लेकिन विपक्ष और खासकर के बीजेपी अब भी हमलावर बनी हुई है. बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने जमकर हमला बोला है.
दिल्ली की आबकारी नीति पर छिड़ा बवाल हाल-फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सरकार पर कई सवाल दागे हैं. उन्होंने कहा कि शराब नीति वापस लेने से आपके पाप नहीं धुल जाते हैं.
शराब नीति में हुआ भ्रष्टाचार
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से सवाल किया कि दिल्ली की आबकारी नीति में जो जमकर भ्रष्टाचार हुआ, उसका क्या? आप बताइए कि 144 करोड़ रुपये का लाभ आपने पहुंचाया या नहीं? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर दिया या नहीं? ये सवाल हमने आपसे किए थे.
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को निरस्त कर दिया है, लेकिन ऐसा करने से आपके पाप नहीं धुल जाते हैं.
मास्टरप्लान से हटकर दुकानें खोलीं
मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली सरकार पर दिल्ली के मास्टरप्लान को भी दरकिनार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने मास्टर प्लान को साइड लाइन करके दुकानें खोलीं, जिन दुकानों को बन्द भी किया गया उन्हें एमसीडी ने किया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











