
शराब, नकदी और ड्रग्स...चुनावी राज्यों में निर्वाचन आयोग की टीम ने जब्त किया 331 करोड़ का 'सामान'
AajTak
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव आयोग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अब तक 331 करोड़ 47 लाख रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स, सोना चांदी और मतदाताओं को मुफ्त बांटने के लिए लाया गया सामान जब्त किया है.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव आयोग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अब तक 331 करोड़ 47 लाख रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स, सोना चांदी और मतदाताओं को मुफ्त बांटने के लिए लाया गया सामान जब्त किया गया है. निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी प्रदेशों में तैनात 295 चुनाव खर्च पर्यवेक्षक और पांच विशेष चुनाव खर्च पर्यवेक्षकों के साथ-साथ पुलिस पर्यवेक्षकों की टीम ने ये कारनामा कर दिखाया है. इस पूरी पर्यवेक्षक टीम ने इन पांच विधानसभाओं की 259 सीटों को चुनाव खर्च में मनमानी और गड़बड़ को लेकर खास संवेदनशील माना है. लिहाज़ा इन पर फोकस ज्यादा है. यही वजह है कि आयोग ने नकेल कसने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष, सीबीआईसी के अध्यक्ष, FIU के निदेशक के साथ मीटिंग आयोजित कर विशेष तौर पर उपाय सुझाने और किए जा रहे उपायों पर सख्ती से अमल करने के तौर तरीकों पर चर्चा की.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











