
शराब ठेकेदार के दफ्तर से पार कर दिए थे 1 करोड़ से ज्यादा, पुलिस को गन्ने के खेत में दबे मिले 80 लाख रुपए
AajTak
यूपी के शाहजहांपुर में तीन दिन पहले हुई शराब ठेकेदार के कार्यालय से एक करोड़ से ज्यादा की चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. उनके पास से पुलिस ने एक करोड़ सात लाख 15 हजार रुपए बरामद किए हैं. साथ ही चार तमंचे और कई कारतूस भी मिले.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन दिन पहले शराब ठेकेदार के कार्यालय से चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के पास से एक करोड़ सात लाख 15 हजार रुपए बरामद किए हैं. इसके अलावा चार तमंचे और कई कारतूस भी मिले हैं.
बता दें कि 15 अगस्त की देर रात कैश कलेक्शन एजेंट ने अपने ऑफिस के कर्मचारियों को खाने में नशीली चीज मिलाकर दे दी थी. इसके बाद ऑफिस से एक करोड़ से ज्यादा की रकम पार कर फरार हो गया था. इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई.
पुलिस ने घटना का जायजा लेकर जब सीसीटीवी खंगाले तो शहर में शराब की दुकानों से कैश कलेक्शन करने वाले राहुल मिश्रा और सुधीर यादव की तस्वीरें सामने आईं. दोनों ऑफिस के लॉकर से कैश बैग में भरते नजर आए. चोरी के बाद बाहर खड़े उनके 3 साथी भी उनके साथ दिखे.
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
एक करोड़ से ज्यादा की चोरी की सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें नेपाल बॉर्डर और दिल्ली भेजी गईं. आरोपी जब चौक कोतवाली क्षेत्र के डैम रोड पर नए पुल के पास अड्डू लाला की आम की बगिया के पास पहुंचे, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ली. पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. कड़ी घेराबंदी के बाद पुलिस ने राहुल मिश्रा, नितेश वर्मा, सुधीर यादव और जितेंद्र यादव को चार तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एसपी एस. आनंद ने कहा कि पुलिस ने राहुल मिश्रा के करीबी चंद्रभान को उसके घर से अरेस्ट कर लिया. चंद्रभान के घर के पास ही गन्ने के खेत में दबे हुए 80 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए. पूछताछ में पता चला है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नेपाल निकल गए थे, जहां उन्होंने 60 लाख की रकम खर्च कर ली थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







