
शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, बोतलें तोड़ी और पेटियों को सड़क पर फेंका
AajTak
शिवपुरी में शराब की दुकानों को बंद कराने को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. शराब की पेटियों को बाहर फेंका. महिलाओं का कहना है वो इस इलाके में शराब की दुकानों को किसी भी हाल में खुलने नहीं देगी.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महिलाएं शराब की दुकानों को बंद करने के लिए उग्र प्रदर्शन किया. बीती रात महिलाओं ने शराब की दुकानों में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया. महिलाओं का कहना है कि यहां किसी भी हाल में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी.
हंगामे में की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वो सड़क से हटी नहीं और उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र का मुख्या मार्ग बंद कर दिया. इलाके की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर शराब की दुकान को हटाने की मांग की.
बताया जा रहा है कि फतेहपुर की कलारी पिछले साल चौराहे पर स्थित थी, लेकिन इस साल कलारी का ठेका बदल गया और कलारी सेवियर ट्रेडर्स के पास पहुंच गई. ऐसे में अब शराब की दुकान की जगह बदल कर 28 नंबर कोठी के सामने स्थित मार्केट में पहुंच गई है.
ठेकेदार कंपनी ने जो दुकान किराए से ली है, मंगलवार की देर शाम उस दुकान में अपना सामान रखा तो कुछ देर बाद ही वहां क्षेत्र की महिलाएं पहुंच गईं और उन्होंने पहले तो कलारी के स्टाफ से दुकान बंद करने को कहा लेकिन जब शराब ठेकेदार नहीं माने तो महिलाओं ने विरोध स्वरूप शराब की पेटियां फेंकना शुरू कर दीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









