
शराब कांड के बाद एक्शन में गुजरात पुलिस, मेथनॉल के इस्तेमाल को लेकर कारोबारियों को दी चेतावनी
AajTak
Gujarat: अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए दक्षिण गुजरात पुलिस ने केमिकल का कारोबार करने वाले कारोबारियों को चेतावनी दी है. इंडस्ट्रीज में मेथनॉल अल्कोहलिक केमिकल के उपयोग में नियमों का पालन करने और उसका दुरुपयोग न होने देने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है. एडीजी ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में एसओपी जारी की जाएगी.
गुजरात के बोटाद और अहमदाबाद में हुए जहरीली शराब कांड से सबक लेते हुए अब दक्षिण गुजरात की पुलिस एक्शन में आ गई है. अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए दक्षिण गुजरात के एडिशनल डीजीपी राजकुमार पांडियन ने केमिकल का कारोबार करने वाले और कारोबारियों की एक मीटिंग बुलाई. जहां मेथनॉल अल्कोहलिक केमिकल के उपयोग में नियमों का पालन करने और उसका दुरुपयोग न होने देने को लेकर हिदायत और चेतावनी दी.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 97 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. कई की हालत गंभीर बनी हुई है.
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग और तापी जिले के ग्रामीण इलाकों में शराब का चलन वर्षों से चलता रहा है. इन 5 जिलों में से एक सूरत के कडोदरा इलाके में साल 2016 में जहरीली शराब कांड हुआ था. उसमें करीबन 2 दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी. उस वक्त पुलिस और सरकार ने शराब में मेथनॉल केमिकल के प्रयोग किए जाने से हुई मौत का हवाला दिया था.
अब एक बार फिर से मेथेनॉल केमिकल को लेकर चर्चा हो रही है. सरकार ने कहा है कि बोटाद और अहमदाबाद में शराब के बहाने लोगों ने मेथनॉल केमिकल का सेवन किया है, जिसके चलते उनकी जान गई है.
एडिशनल डीजीपी ने मेथनॉल के दुरुपयोग को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले पांचों जिलों के एसपीओं के साथ-साथ केमिकल का कारोबार करने वाले छोटे बड़े कारोबारियों, उनकी एसोसिएशन के अध्यक्ष, साथ ही केमिकल खरीदकर इंडस्ट्रीज में उपयोग में लेने वाले कई छोटे बड़े उद्यमियों और उनके एसोसिएशन अध्यक्ष को भी बुलाकर मीटिंग की थी.
एडीजी राजकुमार पांडियन की अध्यक्षता में दक्षिण गुजरात के पांचों जिला के एसपीओ के साथ हुई. इस मीटिंग में ख़ासकर सूरत ग्रामीण और वलसाड के वापी औद्योगिक इकाइयों में मेथनॉल केमिकल का उपयोग नियमों के तहत हो, उसका कहीं भी दुरुपयोग न हो, इस मुद्दे पर पुलिस के अधिकारियों द्वारा केमिकल कारोबारियों और केमिकल का उपयोग करने वाले उद्यमियों को हिदायत और चेतावनी दी गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











