
शरद पवार बोले- धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की हो रही कोशिश, पूरे देश में उठाएंगे आवाज
AajTak
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश में धर्म और संप्रदाय के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिश कुछ विशिष्ट विचारधारा के लोगों द्वारा की जा रही है, ऐसी विघातक शक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने का राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने निश्चय किया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को एनसीपी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की. इस दौरान शरद पवार ने देश में धर्म और संप्रदाय के नाम पर ध्रुवीकरण की हो रही कोशिश को लेकर चर्चा की. शरद पवार ने कहा कि नफरत के खिलाफ जल्द ही एनसीपी यूथ विंग कार्यकर्ता देशभर में सम्मेलन करेंगे.
एनसीपी चीफ शरद पवार ने ट्वीट करके कहा, 'देश में धर्म और संप्रदाय के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिश कुछ विशिष्ट विचारधारा के लोगों द्वारा की जा रही है. इससे समाज में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए ऐसी विघातक शक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने का राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने निश्चय किया है.'
शरद पवार ने अपने ट्वीट में कहा, 'राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओंने मुझसे मिलकर ऐसे नाजुक समय पर आपका मार्गदर्शन युवाओं को मिले, ऐसा आवाहन किया. इस बारें मे युवा वर्ग में जनजागृति करने के लिए देश की राजधानी में एक बड़ा सम्मेलन राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस करने वाली है.'
देश में धर्म और संप्रदाय के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिश कुछ विशिष्ट विचारधारा के लोगों द्वारा की जा रही है। इस से समाज में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ऐसी विघातक शक्तियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने निश्चय किया है। pic.twitter.com/q179Y4TC2a
एनसीपी चीफ शरद पवार ने आगे कहा, 'इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निवेदन युवा कार्यकर्ताओं ने दिया. धार्मिक-जातीय ध्रुवीकरण लोकतंत्र के लिए हानिकारक है. इसलिए इसके विरोध में खड़े होनेवाले हमारे युवकों का हौसला बढ़ाने के लिए इस निमंत्रण का मैं स्वीकार करता हूं.'
राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और सोनिया दूहन की अगुवाई में पूरे देश के अलग अलग क्षेत्रों से गये हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों नें शरद पवार से मिलकर हस्तलिखित पत्र दिया, जिसके माध्यम से नफरत के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने और समाज में आपसी भाईचारे और प्यार को मजबूत करने का संदेश दिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











