
शरद पवार के घर विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा, थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
AajTak
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को विपक्षी नेताओं की एक अहम मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग उनके दिल्ली स्थित आवास 6 जनपथ पर थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को विपक्षी नेताओं की एक अहम मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग उनके दिल्ली स्थित आवास 6 जनपथ पर थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है. ये बैठक मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. ऐसे में इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि मीटिंग में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. अब तक कौन-कौन पहुंचा मीटिंग के लिए? नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से उमर अब्दुल्ला पवार के घर पहुंच चुके हैं. कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा, एनसीपी के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन, सीपीआई नेता बिनय विश्वम, टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा, एनसीपी से राज्यसभा सांसद वंदन चव्हाण पहुंच चुकी हैं. इनके अलावा पूर्व राजदूत केसी सिंह, समाजवादी पार्टी की ओर से घनश्याम तिवारी, पूर्व सांसद जयंत चौधरी और आप की तरफ से सुशील गुप्ता पवार के घर पर आ चुके हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











