
शरद पवार की स्ट्रैटेजी से कठिन हुई पश्चिमी महाराष्ट्र की लड़ाई, माढ़ा और सोलापुर सीट पर BJP से सीधी टक्कर
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और विधायक प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, माढ़ा से विजयसिंह मोहिते के भतीजे धैर्यशील मोहिते शरद पवार की पार्टी एनसीपी से चुनाव लड़ेंगे. मतलब साफ है कि सोलापुर और माढा, इन दोनों सीटों पर लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी उम्मीदवारों से है.
पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है. यहां माढ़ा और सोलापुर लोकसभा सीट की लड़ाई दिचलस्प होने वाली है. इसके लिए शरद पवार ने फील्डिंग सेट कर दी है. दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम विजयसिंह मोहिते के भतीजे धैर्यशील मोहिते पाटिल माढ़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी (शरतचंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए नया टारगेट सेट कर दिया है. उन्होंने माढ़ा और सोलापुर लोकसभा सीटों को लेकर विजयसिंह मोहिते पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के साथ बैठक की. मोहिते को एनसीपी के साथ लेकर शरद पवार ने पश्चिमी क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी के लिए एक और गढ़ मजबूत कर लिया.
एक ही पीढ़ी के तीन नेता अकलुज में मोहिते के घर पर दोपहर के भोजन के लिए मिले. इस दौरान शरद पवार ने कहा कि सोलापुर और माढ़ा दोनों लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 16 अप्रैल को एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नामांकर फाइल करेंगे.
धैर्यशील मोहिते पाटिल एनसपी (शरतचंद्र पाटिल) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए और भीम-कावेरी नदी परियोजना को लेकर मौजूदा सांसद रंजीतसिंह निंबालकर पर निशाना साधा. हालांकि, भाजपा के एमएलसी और धैर्यशील मोहिते के भाई रणजीतसिंह मोहिते ने मोहिते परिवार के साथ मंच साझा करने से परहेज किया.
माढ़ा और सोलापुर में बीजेपी से सीधी टक्कर
पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और विधायक प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, माढ़ा से विजयसिंह मोहिते के भतीजे धैर्यशील मोहिते शरद पवार की पार्टी एनसीपी से चुनाव लड़ेंगे. मतलब साफ है कि सोलापुर और माढा, इन दोनों सीटों पर लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी उम्मीदवारों से है.
2019 में फडणवीस ने लिया था मोहिते का समर्थन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









