
शरद पवार की सफल लेप्रोस्कोपी सर्जरी हुई, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं भर्ती
AajTak
एनसीसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि सर्जरी के बाद शरद पवार स्वस्थ हालत में हैं. फिलहाल वह मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं.
एनसीसीपी चीफ शरद पवार की सोमवार को लेप्रोस्कोपी सर्जरी (Laparoscopy Surgery) हुई. एनसीसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि डॉ बलसारा द्वारा शरद पवार के गॉल ब्लैडर की सफल लैप्रोस्कोपी सर्जरी की गई. नवाब मलिक ने कहा कि सर्जरी के बाद शरद पवार स्वस्थ हालत में हैं. फिलहाल वह मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले एक महीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बाद शरद पवार को आराम करने की सलाह दी गई थी. लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











