
शपथ, मुलाकात और दावत के बीच दो घंटे ही बचेंगे दफ्तर के लिए, पहले दिन कितने फैसले ले सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी रैली के दौरान कई वादे किए. इनमें से अधिकतर के बारे में उनका दावा है कि वे पहले ही रोज उनपर काम शुरू कर देंगे. इसमें इमिग्रेशन से लेकर एनर्जी तक शामिल है. लेकिन सवाल ये है कि जनवरी में वाइट हाउस आने के बाद पहले दिन उनके पास कितना समय होगा? क्या-क्या औपचारिकताएं होती हैं, जो चौबीस घंटों के भीतर पूरी की जाती हैं? क्या इसके बीच उनके पास ऑर्डर्स पर दस्तखत करने का समय होगा?
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने शपथ लेने जा रहे हैं. पहले कार्यकाल की तरह ही वे अपने निजी घर से वाइट हाउस शिफ्ट हो जाएंगे. यहीं पर उनका दफ्तर ओपल ऑफिस भी होगा, जहां बैठकर राष्ट्रपति सारे फैसले करते हैं. ट्रंप के वादों की प्लेट में पहले ही दिन से काफी कुछ करने को है. इसमें कई ऐसे वादे भी हैं, जिन्हें पूरा करना अकेले ट्रंप के बस में नहीं. जानिए, डे वन पर वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति बतौर कई सारी औपचारिकताएं हैं, जो ट्रंप को पूरी करनी होंगी. इस दिन की शुरुआत शपथ लेने से होती है. देश के मुख्य न्यायाधीश उन्हें कैपिटल हिल के पास शपथ दिलवाएंगे. इसके बाद इनॉगरल एड्रेस होता है. ये वो भाषण है जिसमें राष्ट्रपति अपने आने वाले कामों का ड्राफ्ट देंगे.
कैपिटल हिल से निकलकर वे पहले एक औपचारिक लंच लेंगे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज समेत सारे बड़े अधिकारी होंगे. भोज में दोपहर लगभग बीत चुकी होती है. इसी समय कैपिटल हिल से लेकर वाइट हाउस तक परेड होती है, ताकि जनता अपने चुने हुए लीडर को देख सके.
परेड के साथ ही ट्रंप वाइट हाउस पहुंचेंगे. वे अपने पहले कार्यकाल में भी यहां रह चुके हैं. ये जगह उनकी परिचित है लेकिन उनके आने से कुछ ही घंटों पहले बाइडेन इसे खाली करेंगे, और उतनी ही देर में इसे नए लीडर के मुताबिक तैयार किया जाएगा. ट्रंप यहां का मुआयना करेंगे और फिर ओपल ऑफिस जा सकते हैं, जो कि उनका दफ्तर होगा.
लगभग दो घंटों में लेने होंगे फैसले

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








