
शतक: साढ़े 3 लाख लोग छोड़ चुके मारियूपोल, शहर के कई हिस्सों में रूस का कब्जा
AajTak
जम्मू कश्मीर के सोपोर में बुर्काधारी महिला ने CRPF पर ग्रेनेड फेंका, धमाके से अफरातफरी मच गई. सीसीटीवी कैमरे में बुर्काधारी महिला की करतूत कैद हुई, संदिग्ध की तलाश जारी है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द मार गिराए गए. आजतक की टीम जंग में तबाह हुए यूक्रेन के शहर मारियूपोल तक में पहुंची, यहां चप्पे-चप्पे पर बर्बादी के निशान बिखरे हैं. आजतक की टीम से मारियूपोल के लोगों ने रूसी हमलों की दहशत बयां की. करीब साढ़े चार लाख आबादी में से साढ़े तीन लाख लोग शहर छोड़ चुके हैं. मारियोपोल के कई हिस्सों में रूस कब्जा कर चुका है. शहर की एंट्री के रास्ते पर भी रूसी फौज चेक-पोस्ट लगाई है. देखें शतक आजतक.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










