
शक, साजिश और हत्या..., पिता ने जूते के फीते से घोंटा मासूम बेटे का गला
AajTak
यूपी के सम्भल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे की जूते के फीते से गला घोंट कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की और जब सामने आया तो इलाके के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
यूपी के सम्भल में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बेरहम बाप ने जूते के फीते से गला घोंट कर बेटे की हत्या की. इस दिल दहला देने वाली वारदात को उसने महज इस वजह से अंजाम दिया क्योंकि शक था कि वो नाजायज संतान है.
बेटे को नाजायज समझता था धर्मेश
मामला चंदौसी थाना क्षेत्र के सेजनी गांव का है. यहां धर्मेश ने अपने बेटे की गुमशुदगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली. जांच के दौरान बच्चे की पिता से पूछताछ की गई तो पता चला कि वो अपने बेटे को नाजायज समझता था. इसी वजह से हत्या कर दी.
धर्मेश ने ही रखा था बेटे का नाम
सम्भल पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, धर्मेश अपनी पत्नी को शक की निगाह से देखता था. 7 साल पहले धर्मेश बेटे का पिता बना था. उसका धर्मेश ने रजत नाम रखा था. वक्त बीतने के साथ ही धर्मेश बेटे को नाजायज औलाद समझने लगा. उसको यही बात मन ही मन खटक रही थी.
खेत में ले जाकर जूते के फीते से घोंटा गला

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










