
शंभु बॉर्डर पर झड़प के बाद क्या होगा किसानों का अगला कदम? राकेश टिकैत ने बताया
AajTak
किसान लगातार दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. बुधवार को इस कोशिश में पुलिस के साथ झड़प भी हुई. किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, वहीं पुलिसवालों ने आंसू गैस के गोले दागे. अब इस घटना को लेकर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही सरकार को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए आगे की प्लानिंग की बताई. देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











