
'शंकर मिश्रा को ज्यादा शराब नहीं परोसी गई', पेशाब कांड की जांच के बाद बोला एयर इंडिया
AajTak
एयर इंडिया ने पेशाब कांड मामले की आंतरिक जांच के बाद कहा कि 34 साल के आरोपी शंकर मिश्रा को ज्यादा शराब नहीं परोसी गई थी. एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट क्रू और ग्राउंड स्टाफ को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करते समय सीएआर की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए.
एयर इंडिया ने पेशाब कांड मामले की आंतरिक जांच के बाद कहा है कि 34 साल के आरोपी शंकर मिश्रा को ज्यादा शराब नहीं परोसी गई थी. एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शंकर मिश्रा बहुत ज्यादा नशे में नहीं दिखे थे. उन्होंने फ्लाइट की सुरक्षा में कोई भी जोखिम पैदा नहीं किया था.
एयर इंडिया ने स्वीकार किया कि सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) के नियमों के मुताबिक इस घटना को सही ढंग से कैटेगराइज नहीं किया था. साथ ही कहा कि फ्लाइट क्रू और ग्राउंड स्टाफ को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करते समय सीएआर की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए. एयरलाइन ने कहा कि केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ की काउंसलिंग की गई है और वे ड्यूटी पर लौट आए हैं. एयर इंडिया ने जांच की वजह से चार केबिन क्रू मेंबर्स सदस्यों और एक पायलट को डी-रोस्ट कर दिया था.
महिला ने कहा कि जब उसने सीट बदलने के लिए कहा तो उसे बताया गया कि फिलहाल कोई सीट उपलब्ध नहीं है. उसने यह भी कहा कि उसे करीब दो घंटे तक गंदी सीट पर बैठाया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










