
व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर अगले साल जनवरी में होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी 2021 से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी है. केंद्र सरकार ने पीठ को बताया कि वह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए डेटा प्रोटेक्शन बिल लाने की तैयारी में है, जिसे संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (Whatsapp) की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट अगले साल 17 जनवरी को संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए डेटा प्रोटेक्शन बिल लाने की तैयारी में है.
जस्टिस के एम जोसेफ की अध्यक्षता में पांच जजों की पीठ व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी 2021 से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही थी.
केंद्र सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि सरकार पहले ही पुराने डेटा संरक्षण बिल को वापस ले चुकी है और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में जल्द ही नए बिल को पेश किया जाएगा.
वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने पीठ को बताया कि दुनिया में व्हाट्सऐप के सबसे अधिक यूजर्स होने के बावजूद भारत के यूजर्स अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं. अन्य देशों विशेष रूप से यूरोपीय संघ में व्हाट्सऐप को लेकर प्राइवेसी के उच्च मानक हैं लेकिन ये मानक भारत में नहीं हैं.
इस पर सॉलिसिटर जनरल ने पीठ को बताया कि सरकार इस स्थिति से वाकिफ है और इस संबंध में नए बिल पर काम किया जा रहा है. यह न्यायिक मामले से अधिक विधायी मुद्दा है इसलिए हमें कुछ समय देना चाहिए.
इस पर जस्टिस जोसेफ ने मेहता से सवाल पूछा कि अगर यह मामला इतने सालों से लंबित है और अगर सरकार इस संबंध में कोई विधेयक लाना चाहती थी तो इतना इंतजार क्यों किया?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











