
व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेज पर भेजा ताली वाला इमोजी, पीट- पीटकर ले ली युवक की जान
AajTak
तेलंगाना के सूर्यपेट में एक व्यवसायी की एक व्हाट्सएप ग्रुप में ताली इमोजी रिएक्शन देने पर हत्या कर दी गई. सामुदायिक संगठन के आंतरिक विवाद में युवक ने एक पक्ष का समर्थन किया था.
मामूली बात पर हिंसा और हत्या के कई मामले आए दिन सामने आते हैं. लेकिन ताजा मामला तो और भी हैरान करने वाला है. यहां तेलंगाना के सूर्यपेट में एक व्यवसायी की कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप मैसेज में ताली बजाने वाले इमोजी के रिएक्शन के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूर्यपेट जिले के एक सामुदायिक संघ के सदस्यों ने 3 अगस्त को पद्मासली संघम (सामुदायिक संगठन) के चुनाव निर्धारित किए थे. वर्तमान अध्यक्ष अप्पम श्रीनिवास और नए अध्यक्ष रामुलु के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था.
व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ था बवाल
रामुलु, श्रीनिवास पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. जवाब में, श्रीनिवास ने 'सूर्यपेट टाउन पद्मासली बंधुलु' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक स्पष्टीकरण जारी किया. श्रीनिवास के इसी स्पष्टीकरण का समर्थन करते हुए, 54 साल के थोक फुटवियर व्यवसायी मनुपुरी कृपाकर ने ग्रुप में ताली बजाने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया.
ताली बजाने वाला इमोजी बना मौत का कारण
इससे नाराज़ होकर, रामुलु ने कृपाकर को फोन किया और उन्हें गालियां देने लगे. जब कृपाकर बाद में रामुलु के व्यवहार के बारे में शिकायत दर्ज कराने पद्मासली भवन (सामुदायिक हॉल) गए, तो रामुलु, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर इंटरनल इंजरी के कारण कृपाकर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










