
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, PM मोदी से ट्रेड पर बातचीत का किया दावा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में एक बार फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा करने का दावा भी किया.
व्हाइट हाउस में अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीप जलाकर दिवाली मनाई. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के लोगों को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात हुई. शानदार बातचीत हुई. हमने व्यापार पर बात की और कई चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन ख़ास तौर पर व्यापार की दुनिया पर. वे इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि बातचीत में क्षेत्रीय शांति का मुद्दा भी आया. उन्होंने कहा, "हमने कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध न हो, इस पर भी बात की थी. मुझे लगता है कि व्यापार का मामला इसमें जुड़ा होने की वजह से मैं इस बारे में बात कर सका. आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है, और यह बहुत अच्छी बात है."
उन्होंने यह भी दोहराया कि भविष्य में भारत रूसी तेल की बड़ी मात्रा में खरीदारी नहीं करेगा.
भारत की तरफ से कोई पुष्टि नहीं
भारत ने ट्रंप के इन ताज़ा दावों की पुष्टि नहीं की है. यह कोई नई बात नहीं. एक सप्ताह पहले भी ट्रम्प ने इसी तरह का दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, जिसमें मोदी ने भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीदना बंद कर देगी. ट्रंप ने इसे यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को को अलग-थलग करने के अपने प्रयासों में "एक बड़ा कदम" बताया था.
लेकिन भारत ने उस समय भी इस बयान को पूरी तरह से नकार दिया था. विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट रूप से कहा था, "कल दोनों नेताओं के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई थी."

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










