
व्लॉगर गर्लफ्रेंड की हत्या, 'कातिल' बॉयफ्रेंड का कुबूलनामा, लेकिन... बेंगलुरु मर्डर मिस्ट्री की Inside Story
AajTak
"हां मैंने ही अपनी दोस्त का कत्ल किया, लेकिन वजह नहीं बताऊंगा, क्योंकि कत्ल की वजह बहुत पर्सनल है...'' बेंगलुरु के एक होटल में अपनी ही दोस्त का कत्ल करने वाले 21 साल के आरव हनोय को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उससे कत्ल की वजह पूछी तो उसने यही कहकर वजह बताने से इनकार कर दिया कि ये उसका पर्सनल मैटर है. अपनी दोस्त का कत्ल करने के बाद आरव पूरे दो दिनों तक उसकी लाश के साथ उसी कमरे में खुद को बंद किए हुए था. इस दौरान वो लाश के करीब बैठकर लगातार सिगरेट पीता रहा. आखिरकार बेंगलुरु से फरार आरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
आरव हनोय की गिरफ्तारी की कहानी जानने से पहले उससे पहले की दास्तान जान लेते हैं. बेंगलुरु के इंदिरानगर में मौजूद थ्री स्टार सर्विस अपार्टमेंट होटल रॉयल लिविंग के एक कमरे से एक लाश मिलती है. ये लाश असम की रहने वाली 19 साल की माया गोगोई डेका की है. लाश दो दिन से होटल के कमरे में पड़ी थी, इसलिए लाश खराब होने लगी थी. बेड पर पडे ब्लैंकेट पर खून के धब्बे मिलते हैं. फर्श पर भी खून के निशान नजर आते हैं. एक मोबाइल भी मिलता है, जो कि डेका का है. मोबाइल 24 नवंबर को स्विच ऑफ हो गया था. इसी से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि डेका का कत्ल 24 नवंबर को ही हुआ.
अगले दो दिनों तक यानी 26 नवंबर तक उसकी लाश होटल के कमरे में पड़ी रही. बेड के करीब फर्श पर नाइलोन की एक रस्सी भी पड़ी थी. इस रस्सी का ऑर्ड़र ऑनलाइन दिया गया था. इसी रॉयल लिविंग होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों से भी कई खुलासे होते हैं. इसमें दिखाई देता है कि 23 नवंबर दोपहर 12 बज कर 31 मिनट पर दो लोग आते हैं. इनमें एक लड़की है और दूसरा लड़का. लड़के ने सर पर व्हाइट कैप पहनी हुई है. लड़की के हंसने के अंदाज से साफ है कि दोनों य़हां खुशी-खुशी और अपनी मर्जी से आए हैं. लड़का डिजिटल पेमेंट करता है, जबकि लड़की सोफे पर बैठ जाती है.
कुछ देर बाद दोनों रिसेप्शन से उठ कर कमरे की तरफ बढ़ जाते हैं. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि माया गोगोई डेका है, जिसकी लाश मिलती है. अब सवाल ये है कि डेका की लाश तो कमरे से बरामद हो गई. लेकिन वो लड़का कौन था और कहां गया जिसने डेका के साथ इस होटल में चेकइन किया था. तो आइए अप पूरी कहानी सिलसिलेवार जानते हैं. माया तीन साल पहले असम से बेंगलुरु आई थी. वो सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के साथ-साथ एक एजुकेशन कंसल्टेंसी फर्म में जॉब करती थी. डेका बेंगलुरु में अपने बहन और एक कजन के साथ किराए के एक अपार्टमेंट में रहती थी.
करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए ही डेका की मुलाकात केरल के कुन्नूर के रहने 21 साल के आरव हनोय से हुई. दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद इसी साल आरव कुन्नूर से बेंगलुरु आ गया. आरव ने भी एक कंपनी में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर का करना शुरू कर दिया. अब डेका और आरव की अकसर मुलाकात होती थी. 23 नवंबर को आरव और डेका दोपहर को इसी होटल रॉयल लिविंग में पहुंचे. दोनों के पास एक-एक बैग था. दोपहर को चेकइन करने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए. उन्होंने रूम एक दिन के लिए बुक कराया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







