
एक महीने में तीन बार बेची गई विवाहिता, चौथे निकाह के डर से पीया जहर, जानें पूरा मामला
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 साल की शादीशुदा को एक महीने में तीन बार अलग अलग लोगों को बेचकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. चौथी शादी की बात सुनकर पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के आष्टी तालुका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पैसों के लालच में एक 21 वर्षीय विवाहिता को एक ही महीने में तीन अलग अलग जगहों पर बेचा गया और जबरन उसकी शादी कराई गई. लगातार हो रही मानव तस्करी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से लातूर की रहने वाली है. उसकी पहली शादी करीब दो साल पहले हुई थी. हालांकि पति के खराब व्यवहार के कारण वह अपने मायके में रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात पुणे के हडपसर की रहने वाली एक महिला एजेंट महानंदा से हुई.
एक महीने में तीन बार अलग-अलग लोगों से कराई जबरन शादी
आरोप है कि महानंदा ने उसे दूसरी अच्छी शादी कराने का झांसा दिया और उसे अपने साथ पुणे ले गई. वहां उसने 5 लाख रुपये लेकर अमर कालभोर नाम के व्यक्ति से पीड़िता की जबरन शादी करा दी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. महज 10 दिनों के भीतर ही पीड़िता को वहां से निकाल लिया गया और करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया.
इस घटना के बाद भी पीड़िता की परेशानी खत्म नहीं हुई. आरोप है कि 4 मार्च 2026 को आष्टी तालुका के कानडी बुद्रुक के एक शख्स से उसकी तीसरी शादी कराई गई. इसके बदले भी आरोपियों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये वसूल लिए.
बताया जा रहा है कि 6 मार्च को आरोपियों ने पीड़िता को फोन कर चौथी शादी के लिए तैयार रहने को कहा. यह सुनकर वह बुरी तरह टूट गई. बार बार बेचे जाने की पीड़ा और भविष्य में होने वाले अत्याचार के डर से उसने जहरीली दवा पी ली. पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए मिरजगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.







