
भोपाल में युवती की कार पर रंग के बहाने फेंका एसिड, पानी डालते ही उखड़ गया पूरा पेंट
AajTak
Bhopal Acid Attack on Car: भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक युवती की कार पर रंग में एसिड मिलाकर फेंका गया, जिससे कार का पेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.
MP की राजधानी भोपाल में रंगपंचमी के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक युवती की कार पर रंग में एसिड मिलाकर फेंक दिया गया, जिससे कार का पेंट बुरी तरह जल गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ऐशबाग थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अभिरुचि परिसर में रहने वाली 24 साल की शिकायतकर्ता युवती एक प्राइवेट कंपनी के एचआर विभाग में काम करती है. रविवार को युवती बाहर गई थी और अपनी कार को घर के बाहर ही पार्क कर दिया था. शाम को युवती जब वापस अपने घर आई तो देखा कि कार पर रंग के छींटे पड़े हुए हैं.
पानी डाला तो निकलने लगा पेंट शुरुआत में उसे यह सामान्य लगा लेकिन जब उसने कार पर पानी डालकर रंग निकालने की कोशिश की तो पाया कि पानी डालने के बाद कार का पेंट निकलना शुरू हो गया है और रंग वाली जगह से पेंट की पपड़ी निकल गई. पानी साफ करने के बाद युवती ने देखा कि कार पर लगा यह सिर्फ रंग नहीं, बल्कि एसिड जैसा कोई बेहद ज्वलनशील पदार्थ है जिसे रंग के साथ मिलाकर कार पर डाला गया है. इसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की गई.
पुलिस और सीसीटीवी की मदद पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से युवती बेहद डरी हुई है. उसकी शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज ट्रेस किए जा रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि यह घटना जानबूझकर की गई है, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.






