
LPG की कमी से मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के रेस्टोरेंट्स पर संकट, 2 दिन में बंद होने का खतरा
AajTak
मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में शहर के कई रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है.
मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी का असर अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का दावा है कि यदि LPG की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो अगले दो दिनों में शहर के रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ सकती है. कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने और डिलीवरी में देरी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं.
इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने चेतावनी दी है कि गैस की कमी लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो अगले दो दिनों में मुंबई के सभी रेस्टोरेंट्स को बंद करना पड़ सकता है. अभी तक एसोसिएशन के करीब 10 से 20 फीसदी मेंबर्स को गैस सप्लाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
विजय शेट्टी का कहना है कि अब हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. मंगलवार तक यह संकट 60 फीसदी रेस्टोरेंट्स तक पहुंच सकता है. उसके अगले दिन तक 100 फीसदी रेस्टोरेंट्स पर असर पड़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा गया है. महाराष्ट्र के सिविल सप्लाई मंत्री छगन भुजबल से भी संपर्क किया गया है.
तेल रिफाइनरियों को ज्यादा LPG उत्पादन का निर्देश
इसी बीच LPG संकट पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इसके मुताबिक, फ्यूल सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और LPG सप्लाई में आई बाधाओं को देखते हुए तेल रिफाइनरियों को ज्यादा उत्पादन करने का निर्देश दिया है. मंत्रालय ने कहा है कि इस अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल घरेलू LPG की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने घरों में LPG सप्लाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. इसके साथ ही जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है. इम्पोर्टेड LPG से होने वाली नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को फिलहाल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.






