
वो विदेशी राजदूत के आदेश पर करते थे काम, मालदीव के राष्ट्रपति ने अपने ही देश के नेता पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू एक इंटरव्यू में अपने देश के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि इब्राहिम मोहम्मद सोलिया एक विदेशी देश के राजदूत के आदेशों पर काम करते थे.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्राध्यक्ष को एक विदेशी राजदूत के रूप में काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इब्राहिम मोहम्मद सोलिया एक विदेश राजदूत के आदेशों पर काम करते थे. हालांकि, मुइज्जू ने किसी देश का नाम नहीं लिया और न ही किसी राजनयिक का नाम लिया.
मालदीव के राष्ट्रपति ने मुइज्जू ने पब्लिक सर्विस मीडिया (पीएसएम) के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सैन्य ड्रोन की खरीद को लेकर विपक्ष की आलोचना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि साल 2018 से 2023 तक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के पास भी संसद में बहुमत था. हालांकि, पार्टी मालदीव की स्वतंत्रता की रक्षा करने में विफल रही और इसे उन्होंने एक विदेशी देश के हाथों में छोड़ दिया. इब्राहिम सोलिह ने एक विदेशी राजदूत के आदेश पर काम किया था, जिसके परिणामस्वरूप देश को काफी नुकसान हुआ है.
उन्होंने कहा, हमने आर्थिक सहित सभी अर्थों में अपनी स्वतंत्रता खो दी थी. यह सब करने के बाद वे इन सबका हल करने और देश को वापस रास्ते पर लाने के हमारे प्रयासों को स्वीकार नहीं करेंगे जो मालदीव के लोग चाहते हैं.
तुर्की से खरीदें ड्रोन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव ने मार्च की शुरुआत में अपने विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र में गश्त के लिए तुर्की से निगरानी ड्रोन खरीदे हैं और ड्रोन को संचालित करने के एक ड्रोन बेस स्थापित करने की योजना बना रहा है. उन्होंने ने जनवरी में चीन से लौटने पर संकेत दिए थे कि सरकार निगरानी ड्रोन हासिल करने पर विचार कर रही है.
'अनमोल है मालदीव की स्वतंत्रता'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








