
'वो मंत्रालय से मेरा 38 करोड़ का पेमेंट आना है...' पूर्व बैंक अधिकारी को रिश्तेदार ने ही लगा दिया 4 करोड़ का चूना
AajTak
महाराष्ट्र के दत्तावाड़ी में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से उनके रिश्तेदार ने खुद को मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिसर बताकर 4.06 करोड़ रुपये की ठगी की. आरोपी ने सरकार की ओर से 38 करोड़ मिलने का झांसा दिया थी जिसते चलते पीड़ित ने बचत, कर्ज व संपत्ति बेचकर रकम दी थी.
महाराष्ट्र के दत्तावाड़ी के एक सेवानिवृत्त सहकारी बैंक अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनके 31 साल के रिश्तेदार ने खुद को मिलिट्री इंटैलिजेंस ऑफिसर बताकर उनसे 4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. पार्वती पुलिस ने आरोपी शुभम सुनील प्रभाले और उसके माता-पिता व भाई समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जांचकर्ताओं के अनुसार, जनवरी 2020 से सितंबर 2024 के बीच, प्रभाले ने शिकायतकर्ता से 'प्रोसेसिंग फीस' के नाम पर पैसे ऐंठ लिए, यह दावा करते हुए कि वह अपने द्वारा किए गए काम के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से 38 करोड़ रुपये के भुगतान का इंतजार कर रहा है. पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए, आरोपी ने कथित तौर पर उसे रक्षा मंत्रालय के अधिकारी बनकर अपने सहयोगियों से बातचीत भी कराई.
पुलिस ने कहा कि 53 वर्षीय पूर्व बैंककर्मी शिकायतकर्ता ने अपनी बचत, अपनी पत्नी के खातों, रिश्तेदारों से लिए गए ऋणों और संपत्ति व वाहन जैसी निजी संपत्तियां बेचकर इस 4 करोड़ रुपये का प्रबंध किया था. नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल मिलाकर, 4.06 करोड़ रुपये दिए गए. आरोपी के परिवार के सदस्यों पर धोखाधड़ी में सक्रिय रूप से शामिल होने का संदेह है.
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जो लोक सेवक का रूप धारण करने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं. पार्वती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नंदकुमार गायकवाड़ ने पुष्टि की कि संदिग्धों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है और आगे की जांच जारी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








