
वो पाकिस्तानी एक्टर जिसे जाह्नवी ने किया था तलाश, सीमा हैदर का नाम सुनकर हुआ नाराज
AajTak
अदनान सिद्दीकी पाकिस्तान के लोकप्रिय एक्टर हैं. वो अपने शो 'मेरे पास तुम हो' को लेकर सुर्खियों में हैं. आजतक डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने श्रीदेवी संग काम करने का अनुभव शेयर किया. ये भी बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा के कलाकारों से क्या दिक्कत है.
पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी अपने शो 'मेरे पास तुम हो' को लेकर सुर्खियों में हैं. शो जल्द ही जिंदगी चैनल पर आने जा रहा है. इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आजतक डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने शो और बॉलीवुड को लेकर बहुत सारी बातें शेयर कीं. उन्होंने सीमा हैदर मुद्दे पर भी बेबाकी से जवाब दिया.
शो 'मेरे पास तुम हो' में निगेटिव रोल करने के बाद डर नहीं लगता कि अब फैंस से काफी बातें सुनने को मिलेगी?
ये निगेटिव रोल नहीं है. मर्द कभी आगे नहीं बढ़ता, जब तक वहां से ग्रीन सिग्नल ना मिले. गुनाहगार हमेशा महिला भी होती है. 'मेरे पास तुम हो' कैरेटक्टर की बात ही ले लीजिए. एक महिला जो शादीशुदा है. वो रातोरात अमीर होना चाहती है. उसकी ये कमजोरी एक आदमी को पता लग जाती है. मैं जब भी कोई किरदार निभाता हूं, तो उसका एक सांचा बनाता हूं. जैसे अगर ये शहवाज था, तो किस किस्म का आदमी होगा. उसके माता-पिता कैसे होंगे. ये शिकार कैसे करता होगा. शहवाज की जिंदगी में बहुत सारी महिलाएं आई होंगी, लेकिन उसका दिल उस एक महिला पर टिक रह गया.
अभी जो शोज पाकिस्तान में बन रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होते हैं, क्या वजह है?
जिंदगी में हर चीज अच्छी नहीं मिल सकती है. दुनिया में अच्छी चीज है, तो बुरी चीजें भी हैं. अगर ऐसा नहीं होगा, तो इसकी बात कैसी होगी. पर हां अगर ऐसा है, तो इससे सीखना चाहिए. इसलिए मैंने चार साल में ऐसा कोई रोल नहीं किया, जो मैं पहले कर चुका हूं. मैं हमेशा बेहतर रोल की तलाश में रहता हूं. इसलिए बचा रहता हूं.
बॉलीवुड में आपने काम किया. पाकिस्तान और बॉलीवुड में काम करने के तरीके में क्या फर्क है?

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










