
वो तिलिस्म, जो खत्म करेगा Internet की भटकन, किसी भी सवाल का मिलेगा सटीक जवाब
AajTak
AI Chatbot ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिस रूप की हम लंबे समय से चर्चा सुनते आ रहे थे, उसकी पहली झलक अब सामने आ चुकी है. AI चैटबॉट्स ने उस दुनिया की पहली झलक दिखाई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाद होगी. इनके आने के बाद आपका इंटरनेट यूज करने का तरीका पूरी तरह से बदला जाएगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद की दुनिया कैसी होगी? इस हमने कई मूवीज और शोज में इस तरह की कहानी देखी हैं. कभी तो रोबोट्स का राज, तो कहीं सुपर ह्यूमन की शुरुआत... फिल्मों में जाने क्या कुछ दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी अभी तक देखने को नहीं मिला.
पिछले कुछ वक्त में AI चैटबॉट्स काफी पॉपुलर हुए हैं और उन्होंने उस दुनिया की एक झलक दिखाई है, जो AI के आने के बाद की होगी. ChatGPT पिछले कुछ महीनों से चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
पहले माइक्रोसॉफ्ट, फिर Google और अब Opera अपने ब्राउजर के साथ चैटबॉट को जोड़ रहा है. Microsoft और Opera ने अपने प्लेटफॉर्म पर ChatGPT को जोड़ा है. वहीं Google ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर Bard चैटबॉट का ऐलान किया है.
ये सभी अपने प्लेटफॉर्म पर AI चैटबॉट यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला फीचर जोड़ रहे हैं. आर्टिशियल इंटेलिजेंस को लेकर शुरू हुई नई जंग को आप कम नहीं आंक सकते हैं. संभव है कि आने वाले वक्त में ये आपके सर्च पैटर्न को पूरी तरह से बदलकर रख दे. अभी आप किसी भी चीज को सर्च कैसे करते हैं?
मसलन आप इंटरनेट पर जाते हैं और चीजे के बारे में लिखते हैं. इसके बाद आपको रिजल्ट पेज पर कई सारे वीडियो, आर्टिकल और तमाम जवाब मिलते हैं. किसी सवाल के सटीक जवाब के लिए हमें लगातार इन लिंक्स, वीडियो और आर्टिकल्स में भटकना पड़ता है. मगर आने वाला वक्त ऐसा नहीं होगा.
ChatGPT हो या फिर कोई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला चैटबॉट, ये सभी आपके सवाल का सटीक जवाब देंगे. यानी अगर मैं कोई सवाल करूंगा, तो ये चैटबॉट्स सीधा उस सवाल का ही जवाब देंगे. आपको इसके लिए लिंक्स दर लिंक्स और वीडियोज में भटकना नहीं होगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












